नगांव, 14 नवंबर: देशभर में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हर वर्ष 14 नवंबर को बच्चों को समर्पित यह दिवस मनाया जाता है।

नगांव जिले के जुरिया के केंदुगुड़ी स्थित टेलेंट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी दिनभर के कार्यक्रमों के साथ बाल दिवस मनाया गया।

सुबह स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में आकर्षक सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बच्चों ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर बच्चों के शिक्षा के अधिकार, उनकी सुरक्षा और बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारे लगाए। सड़क पर निकली बच्चों की इस बड़ी रैली ने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज को एक अच्छा संदेश दिया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों से प्रेरित होकर विद्यार्थियों ने भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। दिनभर के कार्यक्रमों के साथ विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया।