काजीरंगा के रंगाजन में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दो लोगों की हालत में सुधार हुआ है। जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JMCH) में इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को घर जाने की अनुमति दे दी है।

अस्पताल से घर लौटने की अनुमति मिलने पर दोनों घायलों के परिवारों ने राहत की सांस ली है।

हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सरकार ने ट्रैवलर के चालक और हैंडीमैन के विसरा की जांच कराने का फैसला किया है। रंगाजन में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई थी। इनमें 21 मृतकों की पहचान सार्वजनिक की जा चुकी है।

वहीं, हादसे में घायल 16 अन्य यात्री अब भी JMCH में इलाज करा रहे हैं। इनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।