जोरहाट जिले के टियक इलाके में पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने विवादित व्यवसायी शिवचंद हाथी बरुआ के आवास पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी मछली लदे एक वाहन से रंगदारी मांगने के मामले से जुड़ी हुई है। हाल ही में चार युवकों ने कथित तौर पर मछली के वाहन से अवैध वसूली की कोशिश की थी। इस मामले की जांच के दौरान व्यवसायी शिवचंद हाथी बरुआ का नाम भी सामने आया था।
इसके अलावा, स्थानीय सूत्रों के मुताबिक व्यवसायी पर हाईवे सिंडिकेट से जुड़े मामलों में भी संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।