ओमान में अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने 209 रन का लक्ष्य 48.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने हसनैन अब्बास डार के साथ छठे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। हसनैन अब्बास डार ने 38 रन बनाए।
भारत की ओर से मनल चौहान ने 3 विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन राजपूत ने 107 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने 3-3 विकेट लिए।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-A की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं। भारत एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।