तेंगाखात, 10 नवंबर: ऑयल इंडिया लिमिटेड के इंटरमीडिएट टैंक फार्म (आईटीएफ) में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। आग में झुलसे कर्मचारी कुमुद गोगोई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तेंगाखात के दिघलिया गांव निवासी 40 वर्षीय कुमुद गोगोई कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम करते थे। वह डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी मौत हो गई।
यह आग 6 नवंबर को आईटीएफ में लगी थी। इस हादसे में पहले राजू दत्ता, तपस गोगोई, रूपम गोहाईं और शैलेन गोगोई की मौत हो चुकी थी।
घायल गोलाप दत्ता का डिब्रूगढ़ में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। वहीं, इंद्र गोगोई को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो अस्पताल भेजा गया है।