डिगारू, 11 नवंबर: असम के डिगारू स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और 5 कोच पटरी से उतर गए। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13125 सुबह करीब 6:54 बजे पटरी से उतरी।

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

रेलवे ने बताया कि दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए एक्सप्रेस को स्टेशन पर लिया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सके।

राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे के महाप्रबंधक समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।