दिसपुर, 13 नवंबर: असम विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने 16वीं असम विधानसभा का यह सत्र बुलाया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र की पहली बैठक 14 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे दिसपुर स्थित विधानसभा कक्ष में होगी। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड 1 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र बुलाया है।
16वीं असम विधानसभा का यह तीसरा सत्र होगा। सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जाने की संभावना है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सत्र 4 या 5 दिनों तक चल सकता है। हालांकि, सत्र की अंतिम अवधि विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति तय करेगी।
सत्र में राज्य की वित्तीय जरूरतों, सरकार के नीतिगत फैसलों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है।