श्रीभूमि, 21 नवंबर: श्रीभूमि जिले के उत्तर करीमगंज इलाके में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मैदान में तनाव फैल गया और खेल को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी अचानक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।
इस घटना में कई खिलाड़ियों के घायल होने की जानकारी मिली है। मैदान में मौजूद दर्शकों और खिलाड़ियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस की टीम तुरंत मैदान में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर हालात पर काबू पाया।