रूपहीहाट: 1 नंबर बरघुली में रात के समय जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच फायरिंग का आरोप है। घटना में रुस्तम अली को गोली लगी, जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए।

आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने के लिए उफाइदुल इस्लाम का परिवार पहुंचा था। इसी दौरान शफीकुल इस्लाम के परिवार ने कथित तौर पर 20 से 30 बदमाशों के साथ मिलकर हमला किया और फायरिंग की।

गोली लगने से घायल रुस्तम अली तेजपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे हैं। अन्य घायलों में यूसुफ अली, उफाइदुल इस्लाम, अब्दुल बारेक, अतर अली, मोफिजुल इस्लाम और राशिदुल इस्लाम शामिल हैं।

सूचना मिलने पर चुलुंग और उलुवनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।