डिगबोई: दीपावली के उत्सव के बीच डिगबोई के मुलियाबाड़ी बाजार स्थित काली पूजा मंडप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
काली पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा समिति के सदस्य खिचड़ी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रसोई गैस से आग भड़क उठी।
आग लगते ही मंडप में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, पूजा समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर काबू पाया। समय पर कार्रवाई से काली पूजा मंडप के साथ ही पूरे बाजार को बड़े हादसे से बचा लिया गया।