दुलियाजान: दुलियाजान के कमलाबाड़ी इलाके में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान चंद्रकांत भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा भुइयां और बेटी निहारिका भुइयां के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

तीनों की मौत के वास्तविक कारण और घटना के पीछे की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। पुलिस घटनास्थल पर जरूरी जांच जारी रखे हुए है।

एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और मौतों से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।