कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने कहा है कि एम. एम. कलबुर्गी, गौरी लंकेश और दाभोलकर की हत्या के मामलों की जांच चल रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले 6 महीने में सभी आरोपितों को जेल भेज दिया जाएगा।
खड़गे ने कहा कि आरएसएस विनायक दामोदर सावरकर को हिंदुत्व का पिता मानता है।
फिरोज जी, अगर मुझे सही याद है तो आपने एम. एम. कलबुर्गी जी, गौरी लंकेश जी और दाभोलकर जी का जिक्र किया था। संघ वालों ने ही उन्हें मारा। मामला चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार इन मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है।
अगले 6 महीने में मैं इसे पूरा कर दूंगा और इन सभी लोगों को जेल में डालूंगा। हम इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। हम यह करेंगे, क्योंकि यही लोग गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं।